मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम : वीर पुरुष के रूप में छात्राओं ने किया मंचन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बिहान आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत वीर पुरुषों की झांकियां बनाई। वीर पुरुषों की झांकियां के रूप में छात्राओं ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

शहर के हुजूरपुर रोड पर समाजशास्त्र विभाग की ओर से बिहान आवासीय बालिका विद्यालय का संचालन होता है। विद्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विभिन्न आयोजन हो रहा है। 14 अगस्त को सभी छात्राओं को जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा तिरंगा वितरित किया जाएगा। उसी क्रम में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने वीर पुरुषों पर आधारित कला प्रतियोगिता में भाग लिया। 

विभिन्न कक्षा की छात्राओं ने डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, भगत सिंह और भारत माता आदि की सजीव झांकी प्रस्तुत की। वीर पुरुषों के वेश में सजी छात्राओं ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान वार्डन प्रिया प्रसाद, शिक्षिका प्रियंका समेत छात्राएं और अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -देश की एकता-अखंडता और शांति स्थापना के लिए रहें सजग : कमांडेंट

संबंधित समाचार