बरेली जंक्शन को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट
बरेली,अमृत विचार। बरेली जंक्शन को इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डराइजेशन (आईएसओ) सर्टिफिकेट मिला है। सर्टिफिकेट पाते ही अधिकारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे है। उनका कहना है कि उनकी मेहनत अब रंग लाई है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, पानी, बिजली की अपूर्ति और जंक्शन पर रहने वाली साफ सफाई आदि बिंदुओं में वह पास हो …
बरेली,अमृत विचार। बरेली जंक्शन को इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डराइजेशन (आईएसओ) सर्टिफिकेट मिला है। सर्टिफिकेट पाते ही अधिकारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे है। उनका कहना है कि उनकी मेहनत अब रंग लाई है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, पानी, बिजली की अपूर्ति और जंक्शन पर रहने वाली साफ सफाई आदि बिंदुओं में वह पास हो गए।
स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि आईएसओ सर्टिफिकेट मिलने से पहले जंक्शन पर केंद्र से तीन बार टीम आई। उसने सभी सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा। पहले दो बार में कुछ बिंदु छूट गए थे, मगर तीसरी बार में सर्वे पूरा हो गया। इसके बाद मंगलवार को जंक्शन के लिए आईएसओ का सर्टिफिकेट मिल गया। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद मंडल में सिर्फ बरेली ही नहीं बल्कि रामपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, चंदौसी समेत अन्य कई स्टेशनों को इस बार आईएसओ सर्टिफिकेट मिला है।
