बरेली: एटीएम में बांधा लोहे का तार और कार से खींचकर गिरा दिया
बरेली,अमृत विचार। प्रेमनगर में एटीएम उखाड़ने की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। यह फुटेज भी पुलिस को मिल गई है। बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली है। बदमाश कहां से आए और कहां चले गए। इस बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें उत्तराखंड …
बरेली,अमृत विचार। प्रेमनगर में एटीएम उखाड़ने की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। यह फुटेज भी पुलिस को मिल गई है। बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली है। बदमाश कहां से आए और कहां चले गए। इस बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें उत्तराखंड में दबिश दे रही हैं। साथ ही बीटीएस का डाटा छंटनी किया जा रहा है। जांच में पता चला है कि बदमाशों ने मिनटों में ही एटीएम को उखाड़ दिया था।
शनिवार रात प्रेमनगर के सूर्या बैंक्वेट हाल के पास लगे एचडीएफसी के एटीएम को बदमाशों ने लोहे का तार बांधकर उसे कार से खींचकर उखाड़ दिया था। इससे पहले वह उसे साथ ले जाते वहां आई चीता पुलिस आ गई और उसने हूटर बजा दिया। इसके बाद बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
सोमवार को पुलिस ने एटीएम में लगा सीसीटीवी देखा तो पता चला की एटीएम कक्ष में एक ही बदमाश घुसा था और उसने लोहे तार मशीन में बांधा और बाहर निकल आया। इसके बाद कैमरे में कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है। न ही पुलिस को बदमाशों की कोई दूसरी फुटेज मिली है। इसके साथ ही पुलिस सुभाषनगर से चोरी कार के मामले में इन्हीं बदमाशों का कनेक्शन जोड़कर देख रही है।
वहीं बैंक के कर्मचारियों के मुताबिक रात में एटीएम में 13 लाख रुपये थे। अगर वारदात हो जाती हो बदमाश 13 लाख लेकर चले जाते। पुलिस को पता चला है कि मेवात, पंजाब और राजस्थान के कुछ बदमाश उत्तराखंड में रहते हैं। क्राइम ब्रांच की टीमें उनका बरेली कनेक्शन निकाल रही हैं।
सुभाषनगर के डाक्टर की है कार
जिस टाटा सफारी से बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। वह सुभाषनगर के रहने वाले एक डाक्टर की है। उनकी कार सुभाषनगर से चोरी हुई और आठ दिन तक चलती रही। लेकिन पुलिस ने उसे कहीं नहीं रोका।
“लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा करने का प्रयास करेगी। कुछ टीमों को बाहर भी भेजा गया है।” -शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
