बरेली कॉलेज की बीसीए में प्रवेश की चौथी मेरिट जारी
बीए, बीएससी और बीकॉम की तीसरी मेरिट में शामिल छात्र अब सोमवार तक ले सकेंगे प्रवेश
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के तहत बीसीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए शनिवार को चौथी मेरिट जारी कर दी। मेरिट में शामिल छात्रों को विभाग में जाकर प्रवेश लेना होगा। एक दिन पहले ही तीसरी मेरिट जारी की गई थी। चौथी मेरिट के अनुसार ओपन-73.211 से 70.683, सामान्य महिला-64.008, ओबीसी-67.485 से 65.894, ओबीसी महिला-64.826, एससी-44.172 से 41.943 इंडेक्स रहा है। वित्त पोषित पाठ्यक्रमों के निदेशक प्रो. अनुराग मोहन ने बताया कि रिक्त सीटों के आधार पर मेरिट जारी की गई है। मेरिट में शामिल छात्रों को सोमवार और मंगलवार को विभाग में पहुंचकर प्रवेश लेना होगा।
चौथी मेरिट की जाएगी जारी
मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम की तीसरी मेरिट में शामिल छात्रों को पहले रविवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन प्रवेश लेना था लेकिन अब इसे एक दिन बढ़ा दिया गया है। मेरिट में शामिल छात्र सोमवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे। इसके बाद चौथी मेरिट जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को प्राचार्य के साथ बैठक के बाद स्नातक में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण के पंजीकरण के लिए पोर्टल खोलने पर विचार किया जाएगा। अभी पहले चरण के ही प्रवेश हो रहे हैं। कुछ ही पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त रहेंगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: जोगी नवादा में एक बार फिर बढ़ाई गई सुरक्षा, RAF-PAC के साथ 200 पुलिसकर्मी तैनात
