बरेली: जोगी नवादा में एक बार फिर बढ़ाई गई सुरक्षा, RAF-PAC के साथ 200 पुलिसकर्मी तैनात
बरेली, अमृत विचार। जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा निकालने के दौरान कोई विवाद न हो, इसके लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। शनिवार से एक बार फिर से यहां फोर्स बढ़ा दी गई है। यहां पहले से दो-दो आरएएफ और पीएसी कंपनी तैनात थीं, लेकिन यहां की स्थिति देखते हुए 200 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
जोगीनवादा में 23 और 30 जुलाई को कांवड़ यात्रा निकालने के दौरान बवाल हुआ था। यहां पर कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर महंत डाॅ. राकेश कुमार कश्यप ने अनुमति के लिए दोबारा से आवेदन किया है। जिस पर पुलिस-प्रशासन विचार कर रहा है। ऐसे में अधिकारियों ने वहां की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स बढ़ाया है। बीते दो रविवार को जोगीनवादा की स्थिति सामान्य होने पर पुलिस फोर्स हटा दी गई थी लेकिन शनिवार को एक बार फिर से सुरक्षा बढ़ाई गई है। जो सोमवार शाम तक रहेगी।
गलियों को दोबारा से किया गया ब्लाॅक
जोगीनवादा में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने एक बार फिर से गलियों को दोबारा से ब्लाॅक कर दिया है। साथ ही वहां से गुजरने वालों से कड़ी पूछताछ के बाद ही अंदर आने दिया जा रहा है।
जोगीनवादा में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स बढ़ाई गई है। गलियों को दोबारा से ब्लाॅक किया गया है। पुलिस फोर्स सोमवार तक तैनात रहेंगी। राहुल भाटी, एसपी सिटी
ये भी पढ़ें- बरेली: प्रेमिका के प्यार ने बनाया लुटेरा, शौक पूरा करने के लिए करता था लूट
