बांदा: सड़क हादसे में मासूम समेत महिला की मौत, गर्भवती घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही गर्भवती महिला घायल हो है जिसका इलाज चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के कताईमिल के आगे तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में घुस गया।

झोपड़ी में सो रही एक मासूम बच्ची सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने 10 वर्षीय मासूम बच्ची सहित दो को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला का उपचार जारी है। घटना के बाद से डीसीएम ड्राइवर डीसीएम छोड़ मौके से फरार हो गया।

 यह भी पढ़ें:-बांदा: शिक्षिका ने भाई के साथ मिलकर पति को पीटा, जानें मामला

संबंधित समाचार