रामपुर : बिलासपुर के जवान की हैदराबाद में मौत, तिरंगे में लिपटकर शव पहुंचा तो रो पड़ा पूरा गांव...राज्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। हैदराबाद में तैनात बिलासपुर के जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक से तबीयत खराब हो गई। साथी उसको अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को उसका शव तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा। पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख पहुंच गए। जवान को अंतिम विदाई दी।

केमरी थाना क्षेत्र के गांव कोतलखेड़ा निवासी 26 वर्षीय फौजी संदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह काफी समय से हैदराबाद में तैनात था। शनिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद साथी उसको अस्पताल ले गए। उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को प्रोटोकॉल के तहत उसके शव को तिरंगे में रखकर घर लाया गया। सूचना मिलने के बाद राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख पहुंच गए। जवान को श्रद्धांजलि  दी।

ये भी पढ़ें : रामपुर: दूध ज्यादा पी लिया तो चिकित्सकों ने बच्चे के पेट से निकाला, चंद मिनटों में नवजात की मौत...जमकर हंगामा

संबंधित समाचार