Unnao News : पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, कार के टायर में मारी गोली, तो उतरकर भागने लगा था पैदल
उन्नाव में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार।
उन्नाव में पुलिस ने मुठभेड़ में कार सवार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। स्वाट व दही पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी।
उन्नाव, अमृत विचार। दही थाना पुलिस व स्वाट टीम ने एक अपराधी को माखी थानाक्षेत्र के पावा चौकी अंतर्गत बाबाखेडा-रुकनापुर मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ा। कार से भाग रहे अपराधी को पुलिस टीम ने दौड़ाया। चेतावनी के बाद भी न रुकने पर कार के टायर में गोली मारकर पंचर करने के बाद पैदल भाग रहे आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा गया।
