पंजाब में स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने आतंकी ‘मॉड्यूल’ का किया पर्दाफाश, तीन लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर और उनके पास से तीन पिस्तौल जब्त कर एक आतंकी ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे चेक गणराज्य में रह रहे गुरदेव सिंह नाम के व्यक्ति के साथी हैं। गुरदेव कनाडा में रह रहे आतंकवादी लखबीर सिंह का करीबी है। 

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पंजाब पुलिस ने खुफिया शाखा और तरणतारण पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है तथा चेक गणराज्य में रह रहे गुरदेव सिंह के साथियों को गिरफ्तार किया है। गुरदेव कनाडा में रह रहे लखबीर सिंह और सतबीर सिंह का करीबी है।

सरहाली थाने पर आरपीजी हमले तथा पंजाब में लक्षित हत्याओं की साजिश रचने में लखबीर सिह और सतबीर सिंह का हाथ है।’’ पुलिस महानिदेशक ने कहा,‘‘प्राथमिक जांच के दौरान आरोपियों ने पंजाब में शांति व सद्भाव बिगाड़ने की एक साजिश का खुलासा किया। उनके पास से तीन पिस्तौल और नकदी जब्त की गई।’’ पुलिस प्रमुख ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- झारखंड: अलग-अलग घटनाओं में डूबने से छह बच्चों की मौत

 

संबंधित समाचार