UP: सपा की हाहाहूती राज्य कार्यकारिणी में कानपुर के 6 को स्थान, नीलम रोमिला को चौथी बार मिली जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा की हाहाहूती राज्य कार्यकारिणी में कानपुर के 6 को स्थान।

सपा की हाहाहूती राज्य कार्यकारिणी में कानपुर के 6 को स्थान मिला। इसमें नीलम रोमिला को चौथी बार जिम्मेदारी मिली। शिवपाल के खास आशीष चौबे सचिव बने।

कानपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश की 182 सदस्यीय जम्बो कार्यकारिणी समिति में कानपुर नगर से 6 लोगों को समायोजित किया गया जबकि कानपुर देहात से 2 लोगों को ही समिति में स्थान मिल पाया। कानपुर महानगर ने सपा को  अमिताभ वाजपेयी, मोहम्मद हसन रूमी और इरफान सोलंकी के रूप में तीन एमएलए दिए।

कार्यकारिणी समिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने चाचा शिवपाल यादव के लोगों को भी समायोजित करने में दरियादिली दिखायी है। शिवपाल खासुलखास आशीष चौबे को प्रदेश सचिव बनाया जबकि इसी पद पर नीलम रोमिला सिंह को चौथी बार नवाजा गया है।

शहर के एसपी सिंह कुशवाहा भी सचिव बनाये गए हैं। राजीव शर्मा, कमलेश कुंए वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य और इंजीनियर जावेद इकबाल खान को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। शहर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद का कहना है कि राज्य कार्यकारिणी समिति में समाज के सभी वर्ग को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्य करने अवसर दिया है। 

नवमनोनीत सचिव नीलम रोमिला सिंह ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष की शुक्रगुजार हैं कि फिर पद से नवाज कर काम करने का मौका दिया है।

neelam romila singh

नीलम रोमिला सिंह प्रदेश सचिव

ब्राह्मणों में अच्छी पकड़ रखने वाले आशीष चौबे का कहना है कि उन्हें बड़े कैनवास पर काम करने अवसर देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका मां बढ़ाया है। वह उनके और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव को अपने कार्य से कभी निराश नहीं करेंगे। पार्टी की नीतियों की कसौटी पर खरे उतरेंगे।

ashish choubey

आशीष चौबे प्रदेश सचिव

 

संबंधित समाचार