अमरोहा: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/ बुरावली, अमृत विचार। नवविवाहिता ने रविवार को कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 

आदमपुर थाना क्षेत्र की दढ़ियाल पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मुबारिजपुर निवासी देवेंद्र की शादी दो माह पूर्व गांव चकफेरी निवासी क्रांति के साथ हुई थी। रविवार को देवेंद्र व उसके परिजन काम करने के लिए खेत पर गए थे। दोपहर में देवेंद्र घर आया। उसने पत्नी क्रांति को आवाज लगाई, लेकिन वह कमरे से बाहर नहीं आई। इस पर देवेंद्र कमरे में गया। वहां का दृष्य देख उसके होश उड़ गए। 

कमरे में क्रांति का शव फंदे पर लटका था। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। इसके बाद क्रांति को नीचे उतारा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर मायके वाले भी आ गए। मायके वालों ने दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

 सूचना मिलने सीओ श्वेताब भास्कर व आदमपुर थाना प्रभारी वरुण कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वालों की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका के लिए जासूसी करने वाला चीनी नागरिक पकड़ा गया, राज्य सुरक्षा ने दी सूचना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात