देश में कोरोना संक्रमित 43.58 लाख के पार, 33.90 लाख से अधिक स्वस्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में मंगलवार देर रात तक कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 80 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 43.58 लाख के पार पहुंच गया। राहत की बात यह रही कि कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 78 फीसदी के करीब पहुंच गयी है। विभिन्न राज्यों से प्राप्त …

नई दिल्ली। देश में मंगलवार देर रात तक कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 80 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 43.58 लाख के पार पहुंच गया। राहत की बात यह रही कि कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 78 फीसदी के करीब पहुंच गयी है।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 80,814 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,58,398 हो गयी है। राहत की बात यह है कि इस दौरान स्वस्थ लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ। देश में 69,344 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 33,90,764 हो गयी है। इसी अवधि में 1,066 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकाें की संख्या 73,882 हो गयी है।

संक्रमण के मामले में अब भारत कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 63 लाख को पार कर 63.04 लाख के पार पहुंच गयी है और अब तक 1,89,236 लोगों की इससे जान जा चुकी है।

कोरोना वायरस से प्रभावित देशों में अब तीसरे नंबर पर स्थित ब्राजील में अब तक 41.48 लाख लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि 1.26 लाख के लोगों की मौत हो चुकी है। मौत के मामले में ब्राजील अब भी दूसरे स्थान पर है।

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार चिंता की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये संक्रमितों में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। मंगलवार को 9,453 मरीजों की बढ़ोतरी होने से सक्रिय मामलों की संख्या 8,93,150 हो गयी। देश में सक्रिय मामले 20.49 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.79 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.70 फीसदी है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गत दिवस के 77.59 प्रतिशत से बढ़कर 77.79 फीसदी पर पहुंच गयी।

महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 20,131 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,43,772 पहुंच गयी। राज्य में इस दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गयी तथा इस दौरान 13,234 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 6,72,556 हो गयी है। इस दौरान 380 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 27,407 हो गयी है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज घटकर 71.26 प्रतिशत पर आ गयी जो सोमवार को 71.38 फीसदी थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर 2.90 फीसदी रह गयी। राज्य में आज 6,512 मरीजों की बढ़ोतरी दर्ज किये जाने के बाद चिंता बढ़ गयी है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या आज 2,43,446 पहुंच गयी जो सोमवार को 2,36,934 रही थी।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 10,601 नये मामले सामने आने और इस दौरान 11,691 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मरीजाें की संख्या में कमी आई और सक्रिय मामले 96,769 हो गए। राज्य में अब तक 4560 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जबकि रोग मुक्त लोगों की संख्या चार लाख को पार कर 4,15,765 हो गयी है।

कोरोना संक्रमण के मामलों में पूरे देश में चौथे स्थान पर स्थित दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 7866 नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या चार लाख को पार कर 4,12,190 हो गयी है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 96,918 है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 6680 पर पहुंच गया है तथा अब तक 3,08,573 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य में मंगलवार को 7803 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

कोरोना संक्रमण और मौत के मामले मेें देश में दूसरे स्थान पर स्थित तमिलनाडु में सक्रिय मामले 50,210 हो गए हैं तथा मृतकों की संख्या 8015 हो गयी है। वहीं राज्य में अब तक 4,16,715 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में आज 6599 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मरीजों की वृद्धि हुई है जिससे सक्रिय मामले 63,256 हो गये हैं तथा इस महामारी से 4047 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,11,170 मरीज ठीक हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 2392 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,45,163 हो गयी। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 31,670 हो गए हैं और अब तक 906 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,12,587 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 3091 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,86,956 हो गयी लेकिन इस दौरान 2,996 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 23,254 रह गयी। राज्य में इस महामारी से अब तक 3,677 लोगों की मौत हुई है जबकि अब तक 1,60,025 लोग स्वस्थ हुए हैं।

ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3,490 नये मामले सामने आने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर 28,575 हो गये हैं और 622 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 102,185 हो गयी है। केरल में कोरोना के 3026 नये मामले सामने आने और 1862 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामले घटकर 23,218 हो गये। राज्य में अब तक 373 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 68,859 हो गयी है।

बिहार में सक्रिय मामले घटकर 15,839 हो गए हैं। राज्य में अब तक 765 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,34,089 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। गुजरात में सक्रिय 16,253 हैं तथा 3,134 लोगों की मौत हुई है और 87,579 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। इसके बाद पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 16,230 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 49,327 हो गयी है जबकि अब तक 1,990 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में आज 1964 नये मामले सामने आये हैं। पंजाब में अब तक 67,547 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के आज के आंकड़ो में पिछले 24 घंटों में 3609 नये मामले सामने आए और राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 1,97,135 पहुंच गई है जबकि कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4618 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1756 कोरोना मरीज ठीक हुए और अब तक कुल 1,70,140 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1609, राजस्थान में 1164, जम्मू-कश्मीर में 815, हरियाणा में 854, झारखंड में 482, असम में 378, छत्तीसगढ़ में 407, उत्तराखंड में 360, पुड्डुचेरी में 337, गोवा में 256, त्रिपुरा में 152, चंडीगढ़ में 75, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 50, हिमाचल प्रदेश में 59, लद्दाख में 35, मणिपुर में 39, नागालैंड में आठ, मेघालय में 17, अरुणाचल प्रदेश में आठ, सिक्किम में पांच तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव