लखनऊ : बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा त्रुटि रहित बिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के उपभोक्ताओं को अब अपग्रेड बिल मिलेगा। निगम ने बीते 23 जुलाई से 10 अगस्त तक ग्रामीण क्षेत्र के बिलिंग प्रणाली के उच्चीकरण का कार्य कराया है। अब उपभोक्ताओं को त्रुटि रहित बिल मिल सकेगा। यह नहीं मीटर रीडिंग के साथ वे रीडर को बिल भी जमा कर सकते हैं। रीडर उन्हें तुरंत बिल की रसीद मुहैया करा देगा। लेसा सिस गोमती के मुख्य अभियंता संजय जैन ने बताया कि समय-समय पर विभाग द्वारा बिलिंग तकनीकी की उच्चीकरण एवं इसमें सुधार का काम कराया जाता है। इससे तकनीकी में सुधार होता है और उपभोक्ताओं को त्रुटि रहित बिल मिल पाता है। उच्च स्तर से जल्द ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र के उपभोक्ताओं को एक तहत की बिल मुहैया कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें -विश्व अंगदान दिवस : 400 लोगों ने महादान की ली शपथ, डॉ. हर्षवर्धन की कोशिश ला रही रंग

संबंधित समाचार