बरेली: उत्तर प्रदेश सेपक टाकरा की टीम हुआ का चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: 37वें राष्ट्रीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता के लिए रविवार को साई सेंटर में उप्र सेपक टाकरा की टीम घोषित की गई। इसमें 18 जिलों के करीब 52 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खेल निदेशालय के प्रतिनिधि के रूप में उपक्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, डाॅ. अलका मेहरोत्रा, साई सेंटर प्रभारी जेएस द्विवेदी, कानपुर के शैलेश, सुल्तानपुर के डाॅ. सिंह, श्रीवास्ती से केपी सिंह, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डौली, निर्मिषा और लकी ने चयनकर्ता के रूप में सहयोग किया।

उप्र सेपक टाकरा संघ के संयुक्त सचिव सुमिल सीरिया, सेपक टाकरा उप्र के महासचिव डाॅ. सीरिया एसएम ने बताया कि 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक होने हैं। अभी से राष्ट्रीय टीम की चयन प्रक्रिया पर जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - बरेली: कार न मिलने पर महिला से ननदोई ने की दुष्कर्म की कोशिश

संबंधित समाचार