जाम से कराह रही अयोध्या: ई रिक्शा चालकों के मनमानी से ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगह-जगह जाम से परेशान हो रहे श्रद्धालु

अयोध्या, अमृत विचार। सावन के छठें सोमवार पर अयोध्या में यातायात  व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बड़ी संख्या में ई- रिक्शा चालकों की मनमानी से श्रद्धालुओं को जगह-जगह जाम से जूझना पड़ा। रामपथ निर्माण व धड़ल्ले से चल रहे ई रिक्शा के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

अयोध्या में लाख की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु स्नान कर मठ मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन राम पथ पर श्रद्धालु जान जोखिम उठाकर कदम बढ़ा रहे। कहीं गड्ढे हैं तो कहीं ई रिक्शा चालकों की मनमानी श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बन गई है।

जिसके कारण अयोध्या के नया घाट, श्रृंगार घाट, हनुमानगढ़ी चौराहा और सब्जी मंडी चौराहे पर जाम जैसी स्थिति बन गई है। राम पथ पर श्रद्धालुओं के पैदल चलने की भी जगह नहीं मिल रही है। अयोध्या की यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारी श्रद्धालुओं के लिए सुगम यातायात व्यवस्था का दावा कर रहे हैं।

सीओ ट्रैफिक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आज सावन का सोमवार है, लेकिन बहुत ज्यादा भीड़ नहीं है। इसलिए इस रिक्शा को लेकर अभी कोई प्रतिबंध विशेष तौर पर नहीं लगाया गया है भीड़ बढ़ने के बाद इन्हें मुख्य मार्ग पर प्रतिबंधित किया जाएगा।

हालांकि आज अयोध्या में जाम जैसी बन रही स्थिति पर उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि कहीं पर जाम जैसी स्थिति ना बने। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस सहित होमगार्डों की भी ड्यूटी लगाई गई है। ई-रिक्शा को गलियों में चलने के लिए बताया जा रहा है लेकिन बीच-बीच में कुछ स्थानों से ई रिक्शा चालक सड़क पर आ रहे हैं, जिसे रोका जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-मऊ में बोले दारा सिंह चौहान- मोदी सरकार में समाज के हर वर्ग का हो रहा है कल्याण


संबंधित समाचार