Sawan Somwar 2023: सावन का छठा सोमवार आज, तीर्थ नैमिषारण्य में गूंजे बम भोले के जयकारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सीतापुर। आज श्रावण मास और अधिक मास का छठा सोमवार है। पौराणिक नगरी तीर्थ नैमिषारण्य में एक दिन पहले से ही कांवड़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा।बम भोले के जयकारों से शिवालय गुंजायमान हो उठे। नैमिष तीर्थ स्थित  गोमती तट पर विराजमान भगवान देवदेवेश्वर महादेव से लेकर चक्र तीर्थ पर भूतेश्वर नाथ महादेव, सिद्धेश्वर महादेव सहित शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। 

सबसे पहले दर्शन पूजन की होड़ श्रद्धालुओं में देखने को मिली। भीड़ को देखते पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। एक दिन पहले से ही थाना प्रभारी दिग्विजय पांडे एसडीएम मिश्रिख अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस क्षेत्राधिकारी शुशील पीएसी बल के साथ डियूटी पर मुस्तैद हो ग‌ए। हर हर महादेव और बम भोले के जयकारों  की गूंज शिवालयों में सुनाई देती रही। 

नैमिष में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिला।वैसे तो भोले भंडारी एक लोटा जल चढ़ाने से ही अपने भक्तों की मुराद पूरी करते हैं। लेकिन सावन के सोमवार को शिव की पूजा आराधना  में भांग धतूरा दूर्वा मंदार पुष्प शहद गंगाजल आदि से देवाधिदेव महादेव का पूजन शिव भक्त करते हैं।ऐसे में आदि गंगा गोमती तट पर विराजमान देवदेवेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें दिखाई दी।

यही हाल शहर के स्याम नाथ मंदिर में देखने को मिला। यहां पर भी देर रात से श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई। लोग तीर्थ नैमिषारण्य के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करते हुए शहर के स्याम नाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद छोटी कासी गोला के लिए रवाना हो जाते हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिन भर आला अफसर प्रमुख शिवालयों पर भ्रमण करते रहे।

यह भी पढ़ें:-Ghosi By Election: भाजपा ने दारा सिंह चौहान को बनाया घोषी उपचुनाव के लिए उम्मीदवार

संबंधित समाचार