सीतापुर: नैमिष कॉरिडोर की तैयारियां तेज, प्रारुप एक पर भू स्वामियों से कराए गए दस्तख़त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सीतापुर। पर्यटन नगरी तीर्थ नैमिषारण्य के विकास की रफ्तार तेज हो गई है। धीरे-  धीरे तमाम अटकलों पर विराम लगना शुरू हो गया है। सोमवार को नैमिष स्थिति रैन बसेरा में मिश्रिख एसडीएम अजय त्रिपाठी ने भू स्वामियों से  बैठकर वार्ता की और उनके द्वारा पूछे गए क‌ई प्रश्नों के उत्तर देते हुए आशंकाओं को दूर किया।

एसडीएम अजय त्रिपाठी ने बताया कि नैमिष विकास के पहले चरण में राजघाट का विकास, चक्रतीर्थ पर द्वार निर्माण का कार्य जारी है, इसके अलावा हेलीपैड और डोरमेट्री का निर्माण कार्य जारी है, और अब मां ललिता देवी मंदिर चौराहा से चक्रतीर्थ और चक्रतीर्थ से राजघाट गोमती तक नैमिष कॉरिडोर का निर्माण कार्य प्राथमिकता पर है। इसी के परिप्रेक्ष्य में यह मीटिंग संबंधित अधिकारियों और भूमिधारी व्यक्तियों के मध्य की गई है ।

बैठक में राजनारायण पांडेय ने कल्ली रोड से राही पर्यटक आवास से होकर जाने वाले बाईपास मार्ग को बदलने का निवेदन किया । उन्होंने सुझाव देते हुए बताया कि यह मार्ग आबादी से होकर जा रहा है, इसके विकल्प के रूप में उन्होंने लेखनापुर, भानपुर होते हुए सीतापुर हरदोई मार्ग को अटवा ग्राम के पास मिलेगा। 

इसी तरह अन्य लोगों ने भी बताया कि रोड और कॉरिडोर के संबंध में लोगों के मन में बहुत भ्रम है। स्थिति साफ नहीं हो पा रही है । इस विषय पर एसडीएम ने कहा कि कॉरिडोर मार्ग सोलह मीटर का  चौड़ा रहेगा जिसमें हम अपनी यानी सरकारी भूमि लें रहे हैं। ललिता देवी से चक्र तीर्थ रोड सरकारी अभिलेखों में सोलह मीटर का दर्ज है। इसमें किसी को कोई आपत्ती नही होनी चाहिए। 

इसके अलावा एसडीएम ने बताया कि सिधौली रोड पर पार्किंग की भूमि विभाग अपने कब्जे में लेगा।इस काम के लिए संबंधित लेखपालों को लगाया जा रहा है। जिन लोगों की जमीन उनके नाम दर्ज है सर्किल रेट से उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार रामसूरत यादव, नायब तहसीलदार गिरीश चंद्र, लेखपाल कुलदीप सिंह, जैनेंद्र कुमार मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार