Kanpur Dehat News : सेंगुर नदी में डूबा युवक, मछली पकड़ने गया था, NDRF ने तलाश शुरू की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात की सेंगुर नदी में युवक डूबा।

कानपुर देहात में मछली पकड़ने गया युवक सेंगुर नदी में डूब गया। पुलिस व एनडीआरएफ ने तलाश शुरू की है।

कानपुर देहात, अमृत विचार। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर के बंजारन डेरा गांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश प्राइवेट कर्मी थाा। सोमवार को वह मछली पकड़ने के लिए सेंगुर नदी में गया था। जहां मछली पकड़ने के दौरान ही वह डूबने लगा। इस दौरान आसपास के लोगों ने शोर मचाया। लेकिन अधिक गहराई में जाने के कारण वह डूब गया। लोगों की सूचना पर पुलिस व एनडीआरएफ ने तलाश शुरू की है। लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

 

 

संबंधित समाचार