हरदोई : पैदल जा रहे कांवड़िये की बाइक से टकरा कर मौत
हरदोई, अमृत विचार। राजघाट से पैदल कांवड़ लेकर जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़िये को तेज़ रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इस हादसे में बाइक काफी दूर जा गिरी, जिससे उस पर सवार युवक बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। इसका पता होते ही सीओ बिलग्राम सत्येन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच कर जांच करने में जुट गए हैं।
बताया गया है कि बिलग्राम कोतवाली के दुर्गागंज निवासी 32 वर्षीय अभिषेक तिवारी पुत्र कृष्ण मुरारी तिवारी पैदल कांवड़ भरने राजघाट गया हुआ था, सोमवार को कांवड़ भर कर जलाभिषेक करने के लिए वापस लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में पसनेर गांव के पास उसे एक तेज रफ्तार बाइक टक्कर मारते हुए काफी दूर जा गिरी। इस हादसे में कांवड़िये अभिषेक तिवारी की मौत हो गई,जबकि बाइक के गिरने से उस पर सवार युवक बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। जिसे सीएचसी ले जाया गया, वहां से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे का पता होते ही सीओ बिलग्राम सत्येन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे़ और वहां जांच-पड़ताल करते हुए हादसे के बारे में पूछताछ की। इस बारे में एसएचओ बिलग्राम डीडी सिद्धार्थ का कहना है कि ज़ख्मी बाइक सवार की हालत काफी नाज़ुक है,उसके बारे में छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें : रायबरेली : साहस और कर्मठता के लिए तीन पुलिसकर्मियों को मिला डीजी कमेंडेशन डिस्क
