रायबरेली : साहस और कर्मठता के लिए तीन पुलिसकर्मियों को मिला डीजी कमेंडेशन डिस्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। साहस, कर्मठता ही पुलिस की शान है और उप्र पुलिस इसी जज्बे की वजह से प्रसिद्ध है। रायबरेली पुलिस भी नए कीर्तिमान बना रही है। एसपी आलोक प्रियदर्शी के दिशा-निर्देशन में सर्विलांस सेल साइबर क्राइम पर नकेल कसने में कामयाब रही है। पुलिस टीम द्वारा 1 हजार से अधिक गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर प्रदेश में स्मार्ट पुलिसिंग का प्रदर्शन किया है। 

इसी को देखते हुए सर्विलांस और एसओजी टीम प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा रजत शौर्य पदक (डीजी कमेंडेशन डिस्क) से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर रायबरेली सर्विलांस व एसओजी टीम को उसकी मेहनत और कर्मठता का पुरस्कार मिला है। प्रभारी उप निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी दुर्गेश सिंह, आरक्षी विकास पांडे को उनके वीरता पूर्ण ऑपरेशनल कार्यों की सफलता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक द्वारा रजत शौर्य पदक (डीजी कमेंडेशन डिस्क) प्रदान किया गया है। यह पदक उक्त पुलिस कर्मियों के अद्भुत साहस, कर्मठता और विभागीय कार्यों के प्रति समर्पण का द्योतक है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों की हौसलाअफजाई की है। एसपी ने बताया कि रायबरेली पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में कामयाब रही है। पिछले 8 माह के रिकार्ड बता रहे हैं कि जिले में क्राइम और क्रिमिमल पर अंकुश लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : रायबरेली : डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

संबंधित समाचार