प्रदेश में ई-ऑफिस लागू करने वाला पहला जिला बना कन्नौज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कन्नौज प्रदेश में ई-ऑफिस लागू करने वाला पहला जिला बना है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये कन्नौज के जिलाधिकारी और पूरी टीम को कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली को लागू करने के लिए बधाई दी।

मुख्य सचिव ने कहा कि ई-ऑफिस सरकारी कार्यालयों में एक सरलीकृत, उत्तरदायी, प्रभावी, जवाबदेह व पारदर्शी कार्यप्रणाली प्राप्त करने का माध्यम है। ई-ऑफिस की गति और दक्षता न केवल विभागों को सूचित और त्वरित निर्णय लेने में सहायता करती है, बल्कि उन्हें ‘पेपरलेस’ भी बनाती है।

उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से समय की होगी बचत, कार्य में पारदर्शिता आएगी। ई-ऑफिस प्रक्रिया से दस्तावेजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : आतंकियों के खुलासे के बाद स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस हाई अलर्ट

संबंधित समाचार