बरेली: दोपहर दो बजे तक शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार रात तक लागू रूट डायवर्जन 15 अगस्त के मद्देनजर मंगलवार दोपहर दो बजे तक बढ़ा दिया गया है। नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर बाईपास होते हुए शाहजहांपुर की ओर जाएंगे।

बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा बाईपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बवराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर आ-जा सकेगें। लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए रामपुर, मिलक, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली को जा सकेगें। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आएंगे।

  • - बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होते हुए जाएंगे।
  •  
  • -रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन नेशनल हाईवे से बड़ा बाईपास से फरीदपुर बाईपास होते हुए जा सकेगें।
  • मिनी बाइपास से रामपुर, मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे, उन्हें इज्जतनगर फाटक, बड़ा बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  •  
  • परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका तिराहा से आगे बड़ा बाईपास पर अंडरपास से आवागमन कर सकेंगे। श्यामगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट को आने जाने वाले समस्त भारी वाहन ट्रांसपोर्टनगर से संचालित होंगे।

ये भी पढ़ें - बरेली: नगर निगम में 7 लोगों को नियुक्ति पत्र , 75 स्वच्छताग्रहियों को सम्मान

संबंधित समाचार