स्वतंत्रता दिवस पर 12 पुलिस कर्मियों को वीरता और छह को मिला विशिष्ट सेवा पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार। यूपी कैडर के आईपीएस मोहित अग्रवाल, डॉ. विपिन टाडा व अनिल कुमार मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह और डीएसपी धर्मेंश कुमार शाही समेत 12 पुलिस कर्मियों को गृह मंत्रालय का वीरता पदक (पीएमजी) दिया गया। इसके अलावा छह पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और 71 को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक मिला है। 

इन्हें मिला वीरता के लिए पदक
वीरता पदक (पीएमजी) के लिए चुने गए पुलिस कर्मियों में एडीजी मोहित अग्रवाल, एसपी डॉ. विपिन टाडा व अनिल कुमार मिश्रा,एएसपी त्रिभुवन सिंह और एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेंद्र कुमार शाही, निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह (दूसरी बार पीएमजी), मुख्य आरक्षी यशवंत सिंह (दूसरी बार पीएमजी), एडीजी मोहित अग्रवाल, एसपी विपिन टांडा, एसपी अनिल कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, निरीक्षक राकेश सिंह, उप निरीक्षक दिनेश कुमार गौतम, आरक्षी मोहम्मद इमरान, प्रवीण कुमार, नवीन कुमार यादव हैं।

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
एडीजी जोन प्रयागराज भानु भास्कर, डीआईजी ईओडब्ल्यू अखिलेश कुमार निगम, निरीक्षक मोहम्मद हाशिम, राजवीर सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह शामिल हैं।़

सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
आईजी प्रयागराज रेंज चंद्रप्रकाश द्वितीय, एसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, ब्रजेश सिंह, राजेश कुमार यादव, एएसपी विजिलेंस निधि सोनकर, एएसपी यूपी एटीएस सुशील कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रवि कुमार वर्मा, निरीक्षक मदन गोपाल, अमरीश कुमार, कामिनी राठौर, राम प्रकाश, बसंत कुमार दुबे, राम सिंह यादव, प्रेम प्रकाश शर्मा, शशि भूषण मिश्रा, अब्दुल रईस खान, कंपनी कमांडर अंजनी कुमार सिंह, महेंद्र कुमार पांडेय, राम सिंह, रकम सिंह, गजेंद्र पाल त्यागी, एसीपी (लिपिक) सूर्य कुमार सिंह वर्मा, प्लाटून कमांडर सुरेंद्र पाल सिंह, खदेरू प्रसाद, गया प्रसाद, उप निरीक्षक मलखान सिंह यादव, धर्मवीर राज, हंसराज यादव, कलक्टर कुमार दीक्षित, मोहम्मद आदिल, रसाल सिंह, रामतीर्थ दुबे, जयवीर सिंह, मोहम्मद नाइश सिद्दीकी, गोपाल बाबू, राजवीर शर्मा, रामकृपाल मिश्रा, कृष्ण कुमार तिवारी, लक्ष्मण पाल, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, प्रवेंद्र सिंह चौहान, विजय नारायण पांडेय, जाकिर हुसैन, मदन जी शुक्ला, रामप्रकाश, राजपाल सिंह, शेर सिंह, राम नरेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रघुवीर सरन, मुख्य आरक्षी दिनेश प्रताप सिंह, मंगला सिंह यादव, अभय नारायण यादव, विनोद कुमार तिवारी, विशेष चंद्र, कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, महेंद्र पाल गौतम, नेम सिंह, उमाकांत सिंह, ज्वाला प्रसाद, कृष्ण कांत पांडेय, सत्यपाल सिंह, अर्जुन प्रसाद यादव, हल्के राम, रामदयाल सिंह, प्रमोद कुमार, राम सेवक, हरिनाथ यादव, हेम नारायण राम, अशोक कुमार व जयशंकर सिंह।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ के 447 संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट की शिकायत पहुंची अमेरिका तो हुए बैन, जानें वजह

संबंधित समाचार