बहराइच: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संग मनाया जा रहा आजादी का महापर्व

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। आजादी का जश्न मंगलवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से लोगों ने मनाया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिले में मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। आजादी के जश्न को लेकर जिले भर में धूम रही। कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने विकास और तिरंगा झंडा फहराया। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने झंडा फहराया।

458

नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने कलेक्ट्रेट में झंडा फहराया। नगर पालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी परमिता सिंह ने झंडा फहराते हुए तिरंगे को सलामी दी। इसके अलावा सभी एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारियों में कार्यालय पर झंडा फहराया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने तिरंगा झंडा फहराया।

सपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट राम हर्ष यादव और मटेरा विधायक मारिया शाह ने तिरंगा फहराया। जिले के सभी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर घूम रही। शहर के बालिका विहान विद्यालय, गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस स्कूल समेत अन्य विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कायर्कम प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें:-UP News: मूल्यांकन में 20 जिलों के पुलिस कप्तान पहली पायदान पर, महोबा अंतिम पायदान पर

संबंधित समाचार