हल्द्वानी:  धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बही बयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर  मेयर जोगेंद्र रौतेला और विधायक सुमित हृदयेश ने झंडारोहण कर शहर वासियों को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वहीं शहर के प्रत्येक महकमों में सुबह से ही रौनक नजर आई और हर विभाग में झंड़ा फहराया गया। नगर निगम, कोतवाली परिसर, जल संस्थान,विद्युत विभाग और सभी विद्यालयों में खुशी की लहर नजर आई और मिष्ठान वितरण किया गया। रंग बिरंगे परिधानों में सजे धजे बच्चों के चेहरों पर स्वतंत्रता दिवस की खुशी के साथ देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। 

एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में तमाम विद्यालयों के बच्चों ने परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, दर्शक देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम देख भाव विभोर नजर आए। वहीं अपने संबोधन में मेयर डा. रौतेला व विधायक सुमित हृदयेश ने देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए कहा कि आज लाखों वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बदौलत ही हमें आजादी मिली है और देश इस आजादी के अमृत महोत्सव को मना रहा है और दिन प्रतिदिन हमारा देश तरक्की की ओर अग्रसर रहे इसके लिए अथक सामुहिक प्रयास करने होंगे और हमें मिला आजादी के मुल्य को पहचानना होगा। वहीं शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त नजर आई, लोग अपने वाहनों में झंड़े लगा वाहन दौड़ाते नजर आए तो वहीं कुछ नन्हें बच्चों ने स्केटिंग करते हुए आजादी का जश्न मनाया।

संबंधित समाचार