Akshay Kumar को मिली भारतीय नागरिकता, ट्वीट कर कहा- दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी...
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी की खबर आई है। दरअसल अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है। उन्होंने इसका सबूत ट्विटर पर अपने आधिकारिक सरकारी दस्तावेजों की फोटो के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ''दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिंद,” डाक्यूमेंट में उनका नाम अक्षय हरिओम भाटिया लिखा हुआ था।
Dil aur citizenship, dono Hindustani.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 15, 2023
Happy Independence Day!
Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/DLH0DtbGxk
बता दें एक्टर की इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। वहीं उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल है। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार जब भी आते हैं तो नफरती चिढ़ने लगते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमारे दिल में तो आप बहुत पहले से ही सिटीजनशिप बना चुके हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप तो पहले से ही भारतीय हैं। यह तो सिर्फ एक डॉक्यूमेंट है। आपके लिए अलग ही सम्मान है।'
ये भी पढ़ें- Fighter के पहले मोशन पोस्टर से उठा पर्दा, जबरदस्त लुक में दिखे Deepika और Hrithik
