Independence Day 2023 : कानपुर पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, दी गई सलामी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे जोश से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश तिवारी व नीलाब्जा चौधरी समेत सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।      

इस मौके पर पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। स्वतंत्रता दिवस पर शहर के सभी थानों और सभी पीआरवी की सजावट की गई है। 

11 (87)

ड्यूटी प्वाइंट पर खड़ी पीआरवी में राष्ट्रगान और देश भक्ति के गीत बज रहे थे, सभी पर तिरंगा शोभित था। सभी पीआरवी को पुलिस आयुक्त द्वारा आदेशित किया गया कि अपने ड्यूटी प्वांइट के करीब जहां भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हो वहां पर पीआरवी कर्मियों द्वारा शिरकत की जाए। इसके बाद अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पुन: तैनात हो जाएं। शहर के कई थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में थाना प्रभारियों ने शिरकत करते हुए आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दीं।

पुलिस कमिश्नर को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, अन्य अफसरों को गोल्ड व सिल्वर 
भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस कमिश्नर भागीरथ पी जोगदंड को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। वहीं पुलिस महानिदेशक ने डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी को गोल्ड, डीसीपी पूर्वी शिवाजी को गोल्ड, उपनिरीक्षक पवन कुमार को गोल्ड, मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा को सिल्वर, अग्निशमन अधिकारी राहुल नंदन, ऋषभ दुबे को सिल्वर,  यातायात निरीक्षक हारुन रशीद को सिल्वर, निरीक्षक अमित कुमार भड़ाना, अनूप सिंह, रोहित तिवारी को सिल्वर, उपनिरीक्षक विरेश कुमार, उमेश राम, शिव प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह को सिल्वर, मुख्य आरक्षी विजय कुमार सिंह, लवकुश मिश्रा, भुवनेश कुमार को सिल्वर, आरक्षी जितेंद्र, अजीत कुमार, मुश्ताक अहमद, प्रवीण कुमार, सत्यवीर अवाना, पवन कुमार सिंह, मुकेश कुमार शुक्ला को सिल्वर से सम्मान दिया गया।

ये भी पढ़ें -विकसित भारत का मार्ग यूपी से होकर जाता है : सीएम योगी

संबंधित समाचार