बदायूं: आपसी कहासुनी में पत्नी और आठ महीने की बच्ची की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव भुड़ेली में एक युवक ने अपनी पत्नी और आठ महीने की बच्चे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। युवक ने दो साल पहले युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
गांव भुड़ेली निवासी अजय उर्फ अखिलेश दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। जहां उसकी मुलाकात बिहार निवासी खुशबू से हुई थी। दोनों में प्यार हो गया। वह दिल्ली से भागकर अपने गांव आ गए। मंदिर में शादी कर ली थी। ग्रामीणों के अनुसार अजय अपने पत्नी पर शक करने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। बुधवार की सुबह लगभग छह बजे अजय ने चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी और बच्ची पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
ये भी पढे़ं- बदायूं: मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता, वीडियो बनाकर युवती ने की आत्महत्या
ृ
