रामपुर: दो दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चौकी क्षेत्र के बिजारखाता खानपुर उत्तरी संपर्क मार्ग का मामला

रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के बिजारखाता खानपुर उत्तरी संपर्क मार्ग पर स्थित नशे की हालत में तालाब में गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस को तालाब में शव उतरता मिला। वहीं पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

बिजारखाता खानपुर उत्तरी संपर्क मार्ग पर गांव रज्जावाला खानपुर उत्तरी निवासी भूरा उम्र 23 पुत्र जगदीश चंद्र दो दिन से लापता था। शनिवार शाम पैदल गांव जाते समय नशे की हालत में तालाब में गिर गया और डूबकर उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: तेज रफ्तार बाइक ने युवती को मारी टक्कर, मौत

 मंगलवार की दोपहर राहगीरों को तालाब के निकट स्थित एक खेत में उसका शव तैरता हुआ दिखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को तालाब से बाहर निकाला। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि मृतक नशे का आदी था। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

तालाब में मिला  युवक का शव,फैली सनसनी
शहजादनगर। घटना शहजादनगर थाना क्षेत्र के हर्जीपुर गांव में बुधवार तड़के की है। हर्जीपुर गांव के बाहरी छोर पर एक तालाब है। गांव के लोग अपने जानवरों को  पानी पिलाने आते जाते रहते हैं। बताया जा रहा है। कि बुधवार की तड़के जब गांव के लोग तालाब की ओर घूमने आए तो पानी में ऊपरी सतह पर एक युवक का शव उतराता हुआ दिखा। जिसके बाद यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। 
देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्र होने लगी। जिसके चलते घटना की सूचना पर शहजादनगर पुलिस भी पहुंच गई। किसके बाद पुलिस ने शव को तालाब से बहार निकाल कर आसपास गांव से कुछ लोगों से शव की शिनाख्त कराई, लेकीन कोई कामयाबी नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है। कि शव दो तीन दिन पुराना है। शव में पानी भरने से तालाब में ऊपरी सतह पर उतरा गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

ये भी पढ़ें:- डोनाल्ड ट्रंप पर धोखाधड़ी-गुंडागर्दी का आरोप, चुनाव कानून विशेषज्ञ ने बताई जानने लायक बातें 

संबंधित समाचार