Fatehpur News : लापता युवक का मिला शव, फाइनेंस कंपनी में करता था काम, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
फतेहपुर में लापता युवक का शव मिला।
फतेहपुर में फाइनेंस का काम करने वाले लापता युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी।
फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर के एमआईसी ग्राउंड में फाइनेंस का काम करने वाले लापता युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने बताया बीते 14 अगस्त से गायब था। शव की हालत देख उन्होंने हत्या की आशंका जताई। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राधानगर थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी प्रेमचंद श्रीवास्तव का 22 वर्षीय पुत्र शुभम श्रीवास्तव शहर में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि 14 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे वह मोपेड से घर से निकला था। जब देर शाम तक शुभम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग न चला।
तभी 15 अगस्त की देर शाम लोगों ने शहर के मुस्लिम इंटर कालेज ग्राउंड में रक्तरंजित एक युवक को पड़ा देखा। पास में मोपेड भी पड़ी मिली। सिर पर चोंट के निशान थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को तलाशी के दौरान जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हो सकी, वहीं एसएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। बिसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजा गया है। परिजनों से जानकारी जुटाकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
