Fatehpur News: बात करने को मांगा मोबाइल, फिर पार कर दिए 48 हजार रुपये, कार सवारों ने लिफ्ट देकर लगाया चूना
फतेहपुर में कार सवारों ने 48 हजार का चूना लगाया।
फतेहपुर में कार सवारों ने बात करने के बहाने मोबाइल मांगकर 48 हजार का चूना लगा दिया। यात्रा पूरी होने के बाद मोबाइल के बजे अलर्ट आलर्म से होश उड़ गए।
फतेहपुर, अमृत विचार। अजनबी से राह चलती दोस्ती अच्छी नहीं होती। यह बात जिसने भी कही। आज के परिवेश के देखते हुए सोलह आने सत्य। एक नहीं अनेकानेक ऐसे प्रकरण सामने आ रहे हैं। वह बताते हैं कि इस मामले में जरा सी फैसला लेने में ना नुकर। खतरे को बुलावा देने समान है।
अब खागा तहसील क्षेत्र के रामनगर नरोत्तम निवासी कदम सिंह को ही लें तो यह भी ऐसी रास्ते की फरेबी दोस्ती से बच न सके। गलती का अहसास तब हुआ जब एकाउंट से रुपया निकल चुका था।
कदम सिंह की बहन, आशापुर गांव में ब्याही है। जिससे वह मुलाकात करने को आए हुए थे। बहनोई के घर मेहमाननवाजी कराने के बाद वह, वापस गांव के लिए लौटने को आशापुर डाकबंगला के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभ्री कानपुर की तरफ से एक चार पहिया आकर पास रुक गई। वह कार सवारों की मंशा से वाकिफ नहीं हो सके और उसमें सवार हो गए।
बकौल कदम सिंह, कार में चार लोग सवार थे। एक ने फतेहपुर चलने की बात कही तो वह मना नहीं कर सके। चौडगरा के पास उससे एक अन्य कार सवार ने खुद के मोबाइल का नेटवर्क काम न करने का बहाना बनाकर मोबइल मांगा। वह कुछ समझ पाते उससे पहले मोबाइल मांगने वाले ने हाथ बढ़ा दिए और उन्होंने मोबाइल दे दिया। उक्त शख्स ने मोबाइल से नंबर मिलाकर बात करने के पांच मिनट बाद मोबाइल लौटा दिया।
कुछ ही देर में फतेहपुर का सफर पूरा होने पर वह नीचे उतरे और कार के आगे बढ़ने का अहसास होता उससे पहले मोबाइल के जरिए बैंक खाता से साढ़े 58 हजार रुपये कट जाने का मैसेज आ गया। थानेदार ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस को लगाया गया है। जनता को चाहिए कि वह रास्ता तय करने के दौरान ऐसा कोई फैसला लेने से बाज आएं। जो मुसीबत का सबब बन जाए।
