संभल: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच बाइक समेत दो वाहन चोर गिरफ्तार
संभल/बहजोई, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोह के सदस्यों को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं।
कोतवाल पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ टिकटा मार्ग स्थित कैला देवी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो युवक बाइक पर सवार होकर तेजी से गुजरने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बाइक के कागजात के बारे में पूछा तो वह नहीं दिखा पाए।
पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम अनादिल उर्फ ओवैस निवासी मियां सराय संभल जबकि दूसरे ने सोनू सागर पुत्र छोटेलाल निवासी महमूदपुर माफी थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही से 5 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि यह लोग विभिन्न शहरों से बाइक चुराकर भोले भाले लोगों को बेचा करते थे।
ये भी पढ़ें:- संभल: महिला को पीटा और गले में रस्सी बांध घसीटकर मार डाला
