रामपुर: धार्मिक पोस्ट पर टिप्पणी को लेकर भिड़े दो समुदाय के लोग, गांव में पुलिस तैनात
डेमो इमेज
रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार: धार्मिक पोस्ट पर टिप्पणी को लेकर दो समुदाय के लोगों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में एक समुदाय के लोग कोतवाली पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
मामला ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव मधुकर से जुड़ा है। मामला कई महीनों पुराना बताया जा रहा है। गांव निवासी कुछ किशोर आपस में पोस्ट करके टिप्पणी करते आ रहे थे, लेकिन बुधवार को धार्मिक पोस्ट पर टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया। टिप्पणियों के दौरान दोनों समुदाय के किशोरों में कहासुनी शुरू हो गई।
इस दौरान दोनों समुदाय के किशोर आमने-सामने आ गए। उनमें जमकर मारपीट हो गई। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के साथ किशोर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी।
घटना की सूचना पर कोतवाल करनपाल सिंह मय फोर्स के घटना घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच में जुट गए। इस बारे में जानकारी देते हुए कोतवाल ने बताया कि गांव में बच्चों में कहासुनी हो गई थी। साथ ही मारपीट भी हो गई। फिलहाल, सभी को नसीहत देदी गई है।
ये भी पढ़ें - रामपुर: फोन पर युवक ने बताया- पत्नी मेरी हत्या करना चाहती है...फिर थोड़ी देर बाद फंदे से लटका मिला शव
