अलीगढ़ : पत्नी ने नहीं दिखाया अपना मोबाइल तो पति ने मार दी गोली, दस साल पहले कपल ने की थी लव मैरिज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। दस साल पहले लव मैरिज कर शादी के बंधन में बंधे कपल महज मोबाइल देखने के विवाद में भयानक अंजाम तक पहुँच गए। विवाद में पति ने पत्नी को गोली मार दी और अब फरार है। दम्पति के दो बच्चे भी हैं, जो अब खुद को बेसहारा मान रहे है। ये पीरी घटना बुधवार को थाना रोरावर इलाके के सरस्वती विहार कॉलोनी में हुई है।  

जानकारी के मुताबिक 10 साल पहले सरस्वती विहार कॉलोनी के रहने वाले नितिन ने आरती कश्यप से लव मैरिज की थी। दोनों के 8 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को नितिन ने पत्नी आरती से उसका मोबाइल देखने के लिए माँगा, लेकिन उसने मना कर दिया। इससे नाराज नितिन ने तमंचे से आरती पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से मौके पर ही आरती की मौत हो गई। 

घटना को लेकर पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वही वारदात को अंजाम देने के बाद पति नितिन मौके से फरार हो गया है  जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

ये भी पढ़ें -भोजपुरी सिंगर पर युवती ने लगाया अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप, लखनऊ में FIR दर्ज

संबंधित समाचार