Naach Song Out : फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का नया गाना 'नाच' रिलीज, आयुष्मान खुराना के साथ थिरकती दिखीं अनन्या पांडे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का दूसरा गाना नाच रिलीज हो गया है। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 में काम कर रहे हैं। ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है।

हाल ही में फिल्म ड्रीमगर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज हुआ था। अब फिल्म ड्रीमगर्ल 2 का दूसरा गाना नाच भी रिलीज हो गया है,जिसमें आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को नकाश अज़ीज़ ने अपनी आवाज़ दी है। जबकि तनिष्क बागची ने म्यूजिक दिया है।

वहीं इसके लिरिक्स शान यादव के हैं। ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने जा रही है। 

ये भी पढ़ें : Manisha Koirala Birthday: नेपाली फिल्म 'Pheri Bhetaula' से की सिने करियर की शुरुआत, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का मिल चुका है पुरस्कार

संबंधित समाचार