आगरा : ट्रेन की टॉयलेट सीट में फंसा बच्ची का पैर, बीस किलोमीटर तक सिसकती रही मासूम
आगरा, अमृत विचार। एक दम्पति के लिए ट्रेन में सफर करना बेहद मुसीबत भरा साबित हुआ। उनकी बच्ची 6 साल की बच्ची का पैर टॉयलेट सीट में फंस गया,बेचारी मासूम बीस किलोमीटर तक रोती-सिसकती रही। आगरा स्टेशन पर ट्रेन रोककर बच्ची का पैर निकला गया। बच्ची के पैर में घाव हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बरौनी-दादर अवध एक्सप्रेस में एक दम्पति अपनी बच्ची के साथ सीतामढ़ी से चढ़े थे। ट्रेन की बी-6 बोगी में आगरा से पहले बच्ची टॉयलेट गई। जहाँ सीट में उसका पैर फंस गया। जब बच्ची काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो पिता ने जाकर अंदर देखा। वहां बच्ची का पांव सीट में फंसा हुआ था। ट्रेन तकरीबन बीस किलोमीटर तक चलती रही। परेशान हाल बच्ची को बचाने के लिए दम्पति ने रेलवे स्टाफ से संपर्क किया। जिसके बाद आगरा स्टेशन पर ट्रेन का टॉयलेट बॉक्स खोलकर बच्ची का पैर बाहर निकाला गया।
ये भी पढ़ें - अलीगढ़ : पत्नी ने नहीं दिखाया अपना मोबाइल तो पति ने मार दी गोली, दस साल पहले कपल ने की थी लव मैरिज
