रामपुर : दहेज में बाइक और एक लाख नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से धक्के मारकर निकाला, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। दहेज में एक लाख और बाइक नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट करके घर से धक्के मारकर निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है, 14 फरवरी 2013 को उसकी शादी बरेली के थाना शाही के गांव भोजीपुरा निवासी राजेश से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल वालों ने महिला से दो तोला सोने की अंगूठी, एक बाइक तथा एक लाख रुपये नकद की मांग कर दी। आरोप है कि 10 जुलाई को महिला घर में काम कर रही थी कि मौका पाकर पीछे से उसके ननदोई ने आकर पकड़ लिया। जहां उसके साथ छेड़खानी कर दी। उसके शोर मचाने पर जब सास और ससुर आ गए उनको यह बात बताई, महिला पर झूठा आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट करने लगे।
महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले उसका पति और ससुर उसको बुलाने के लिए ससुराल आ गए। महिला के मायके वालों से रुपयों की मांग करने लगे, नहीं देने पर आरोपी लोग गाली गलौच करते हुए महिला को मायके में ही छोड़कर फरार हो गए। उसके बाद महिला पटवाई थाने चली गई। जहां उसने सारा मामला पुलिस को बताया। बाद में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजेश, सियाराम, प्रेमा, विनीता, राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें : रामपुर में दो बुजुर्ग को पीटकर किया लहूलुहान, जानिए क्या था मामला
