रामपुर में दो बुजुर्ग को पीटकर किया लहूलुहान, जानिए क्या था मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने युवक के दादा को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

मिलक थाना क्षेत्र के गांव कृपिया हप्पू निवासी निशान सिंह का कहना है कि उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है उसी के चलते वह अपने दादा के साथ कुछ दिन पहले महिला थाने आया था।

वहां से वापस लौटते समय रास्ते में नरेंद्र और रमनदीप ने उसके दादा व्यंत सिंह और दादा जागीर सिंह को पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

ये भी पढ़ें:- लीबिया में त्रिपोली के संघर्ष प्रभावित इलाकों में फंसे 300 परिवारों को निकाला, कई क्षेत्रों में आपातकाल की स्थिति घोषित

संबंधित समाचार