हरदोई में ढही पीएसएफ की जर्जर बिल्डिंग, चार मजदूर दबे
कछौना/ हरदोई, अमृत विचार। गुरुवार को पीसीएस की जर्जर बिल्डिंग अचानक बिल्डिंग भरभरा कर ढह गई। जिससे वहां काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला, जिसमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कासिमपुर की गौसगंज चौकी के अंतर्गत पीएसएफ की जर्जर बिल्डिंग ढह गई। जिसमें चार लोग दब गए, स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से सभी को मलवे से सही सलामत निकाल लिया गया है। जिसमें मिथुन पुत्र बलवीर की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। गम्भीर घायल को इलाज हेतु एम्बुलेंस से सीएचसी के लिए गये है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है और प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में बीच सड़क आग का गोला बनी कार
