लखनऊ में बीच सड़क आग का गोला बनी कार
लखनऊ, अमृत विचार। गुरुवार दोपहर में राजधानी के लोहिया पार्क के पास एक कार धू-धू कर जल उठी। कार में आग लगती देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। फ्लाईओवर के दोनों तरफ ट्रैफिक रुक गया। हालाँकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है। मौके पर पहुँची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
ये भी पढ़ें - UP News : लखनऊ में बीएड अभ्यर्थियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, कहा - कोर्ट निर्णय पर अध्यादेश लाये सरकार
