अमेठी: चोरों ने एक साथ चार दुकानों को बनाया निशाना, नगदी समेत लाखों का सामान किया पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अमेठी। जनपद की पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। बुधवार देर रात पिकअप सवार चोरों ने एक साथ चार दुकानों को निशाना बनाते हजारों की नगदी समेत लाखो के सामान पर हाथ साफ कर दिया।चोरी की सारी करतूत दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पूरा मामला रामगंज थाना क्षेत्र के रामगंज कस्बे का है जहां बुधवार देर रात चोरों दो किराना दुकानों समेत चार दुकानों को निशाना बनाया। पिकअप पर सवार होकर पहुँचे चोरों ने सभी दुकानों का ताला तोड़कर हजारों की नगदी समेत लाखों रुपए का सामान पिकअप पर लादकर फरार गए।जाते जाते चोर दुकान के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल भी लादकर फरार हो गए। सुबह दुकानदारों को जब चोरी की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।

थाने पहुँचे पीड़ितों ने पूरे मामले की शिकायत रामगंज थाने में कई जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एक पीड़ित रतनपाल पाल की माने तो देर रात चोर उसकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर कीमती सामान उठाकर ले गए। वही दूसरे पीड़ित राम विशाल मोदनवाल की माने तो दुकान के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी थी जिसे देर रात अज्ञात चोर उठाकर ले गए। 

रामगंज पुलिस के लिए चुनौती बने चोर
पिछले एक महीने में रामगंज कस्बे में चोर कई बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके बावजूद इसके पुलिस चोरों को पकड़ने के बजाय जांच की बात कर रही है।

ये भी पढ़ें -हरदोई : काफी मशक्कत के बाद चार मंजिला भवन से उतारा गया सांड

संबंधित समाचार