रामपुर: छत पर बुलाकर किशोरी के साथ किया ऐसा काम मच गया हड़कंप, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोट थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला

रामपुर/भोट, अमृत विचार। किशोरी से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा था। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसकी बेटी पर बुरी नीयत रखता है।

भोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण का कहना है, उसके पांच बच्चे हैं। उसकी 14 साल की बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। 16 अगस्त को पड़ोस में रहने वाले फजले के कबूतर उसकी छत पर आ गए थे। इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी को कबूतर छोड़ने के बहाने उसको छत पर बुला लिया।

उसके बाद किशोरी से छेड़खानी कर दी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में किशोरी अपने घर चली गई। उसने परिजनों को सारा मामला बताया।

बाद में वह लोग उसको भोट थाने ले गए। उसने सारा मामला पुलिस को बताया, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी फजले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी फजले के विरुद्ध संबधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरूकर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- ब्रिटिश म्यूजियम से बहुमूल्य ऐतिहासिक वस्तुओं की चोरी, कर्मचारी को किया बर्खास्त

संबंधित समाचार