सुलतानपुर: युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो कराया वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयसिंहपुर, सुलतानपुर, अमृत विचार। गोसाईगंज थाना क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है। यहां पर एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनवा लिया। दूसरे साथी ने जब वीडियो वायरल कर दिया तब परिजनों को जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर रेप का केस दर्ज किया है। बाकी वीडियो बनाने वाले व एक अन्य युवक पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देते हुए बताया कि बीते नौ अगस्त को उनकी बेटी खेत से लौट रही थी। तभी एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं गांव के एक युवक ने उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपी युवक ने जब उस वीडियो को वायरल किया तब जाकर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि बेटी से पूछताछ करने पर पता चला कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया तो गांव के युवक ने वीडियो बना लिया था। वहीं तीसरा युवक दूर खड़ा हो कर आरोपियों का इंतजार कर रहा था। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए चले गए थे।

गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम विशाल सुमन ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

किशोरी के अपहरण व दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
सुलतानपुर, अमृत विचार। थाना धम्मौर के एक गांव में किशोरी के अपहरण व दुराचार के आरोपी को धम्मौर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र धम्मौर के एक गांव में आरोपी मुसम्मी राजेश पर किशोरी के अपहरण दुराचार व बंधक रखने का आरोप था। धम्मौर थाने के उप निरीक्षक अखिलेश सिंह ने अपनी टीम के साथ आरोपी को इस्लामगंज चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, जहां से आरोपी का कोर्ट ने रिमांड मंजूर कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: झूठा फंसाया गया मुझे, अल्लाह मेरा वकील, इंसाफ होगा..., आगजनी के मुकदमे में इरफान समेत पांच आरोपियों की हुई पेशी

संबंधित समाचार