बरेली: गलियों को बनाया पार्किंग स्थल, खड़े बेतरतीब वाहन बन रहे मुसीबत
फोटो- दुर्गानगर कालोनी में खड़ा पिकअप वाहन।
बरेली, अमृत विचार। दुर्गानगर काॅलोनी की गलियों को पार्किंग स्थल बना दिया गया है, इससे आए दिन जाम लगने के साथ ही पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। काॅलोनी के मनोज कुमार ने बताया कि गली में सुबह से देर शाम तक गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इससे आए दिन वाहन लेकर निकलते समय लोग चोटिल हो जाते हैं।
काॅलोनी के कुछ लोगों का आरोप है कि गली में रोजाना एक पिकअप खड़ी होती है। कई बार चालक से इसे लेकर कहासुनी हो चुकी है लेकिन वह नहीं मान रहा। नगर निगम के अफसर भी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। सोमवार को कॉलोनी के लोग इस मामले की शिकायत नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स से करेंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली: सीएमओ कार्यालय के बाहर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लड़की को कर रहा था ब्लैकमेल
