बरेली: भैंस का जेर मिलने से मचा हड़कंप, विरोध में लोगों ने बंद की दुकानें
बरेली, अमृत विचार। बारादरी के मौर्य गली में उस समय हड़कप मच गया जब किसी ने गली में पशु का मांस डाल दिया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। देखने ही देखते विरोध में लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में जब उसकी जांच कराई तब पता चला कि वह भैंस का जेर है। भैंस ने बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद जेर को गाय के मालिक ने खाली प्लाट में डाल दिया था। कुत्ते उसे खींचकर सड़क पर ले आए और लोग समझे कि यह प्रतिबंधित पशु का मास है। जिस कारण लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
ये भी पढ़ें- बरेली: अनुसूचित जाति के युवक पर पेशाब करने का आरोप, पुलिस ने बताया झूठा
