उत्तरकाशी: पंखों में आई अचानक खराबी, हेलीकॉप्टर की हुई आपातकालीन लैन्डिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तरकाशी, अमृत विचार। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में एक हेलिकाप्टर की आपातकालीन लैन्डिंग करवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि डेली सर्विस हेलिकाप्टर सेवा देहरादून सहस्त्रधारा से  तीन लोगों को लेकर उड़ा था। सबसे पहले एक सवारी को  चिन्यालीसौड़ उतारा। इसके बाद दूसरी को उतारने के लिए गोचर हवाईपट्टी की ओर टेक ऑफ किया।   

जैसे ही हेलिकॉप्टर कुछ दूरी पर उड़ा तो हेलिकॉप्टर के पंखे में खराबी आने के कारण दुर्घटना को भांपते हुए पायलेट ने वापस चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी में आपातकालीन लेंडिंग कर दी। सभी लोग सुरक्षित हैं। गोचर की सवारियों को टेक्सी से देहरादून भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों ने जान गवायी 

 

संबंधित समाचार