Unnao News: चुनावी रंजिश में किशोर को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार, घायल का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में चुनावी रंजिश में किशोर को मारी गई गोली।

उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र में चुनावी रंजिश में किशोर को गोली मार दी। गोली लगने से किशोर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्नाव, अमृत विचार। बीघापुर कोतवाली के दांदामऊ में चुनावी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले  एक दबंग ने लाइसेंसी पिस्टल से कक्षा बारह के छात्र पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिये। जिससे तीन गोलियां छात्र के पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  बीच बचाव करने आये बाबा पर भी आरोपी ने फायर झोंक दिया लेकिन वह बच गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घायल को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां छात्र की हालत सामान्य बताई जा रही है।

बता दे दांदामऊ निवासी अजय तिवारी का पड़ोस में रहने वाले भोलाशंकर पांडे से पुराना चुनावी विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को अजय का 17 वर्षीय बेटा नीतीश तिवारी जो कक्षा बारह का छात्र है। वह घर पर मौजूद था। उसके बाबा घर के सामने बने मंदिर में पूजा कर रहे थे, तभी पड़ोसी भोलाशंकर ने नीतीश को घर के बाहर बुलाया और गाली गलौज करने लगा। जिसका उसने  विरोध किया तो भोलाशंकर ने लाइसेंसी पिस्टल से नीतीश पर फायर झोंक दिये।  

नीतीश के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया। गोलियों की आवाज सुन मंदिर में पूजा कर रहे बाबा दौड़े तो उन्हें पास आता देख आरोपी ने उन पर भी फायर झोंक दिया लेकिन वह बाल बाल बच गये। वहीं क्षेत्र में गोलियां चलने से दहशत फैल गई।

घटना की जानकारी पर बीघापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिये सीएचसी भेजा गया। जहां पैर में गोली फंसी होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका