Auraiya Suicide: पत्नी ने शराब पीने के लिए नहीं दिए रुपये, पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव लटका देख निकल गई चीख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

औरैया में पत्नी ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

औरैया, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव आशा पुर्वा में शराब पीने के लिए रुपये न देने पर युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब परिजनों ने युवक के शव को फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों का कहना था कि रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

गांव आशा पुरवा निवासी गेंदा लाल का 36 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार गुरुवार की रात्रि में शराब पीकर घर पर आया। शराब के लिए रुपये मांगने लगा। जब पत्नी प्रीति व मां ने रुपये देने मना कर दिया। इसके बाद वह साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जागे परिजनों ने जब दरवाजा खोलाना चाहा तो दरवाजा नहीं खुला किसी तरह दरवाजे को खोला गया।

चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गये तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ अजीतमल भरत पासवान ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ भरत पासवान ने बताया कि मृतक शराब पीकर आया था। पत्नी से रुपये मांगे, जब उसने रुपपे नहीं दिये तो फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

संबंधित समाचार