Flood In Kannauj : कासिमपुर में घुसा पानी, गांव जाने वाली पुलिया डूबी, लोग नाव का सहारा लेकर आ रहे बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में बाढ़ का कहर।

कन्नौज में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। कासिमपुर में गंगा का पानी घुस गया है। गांव जाने वाली पुलिया पूरी तरह से डूब गई।

कन्नौज, अमृत विचार। गंगा की बाढ़ दिन पर दिन रौद्र रूप की तरफ बढ़ रही है। लगातार बांधों से पानी छोड़े जाने से उफना रही नदी लोगों को डराने लगी है। अब स्थिति यह है कि ब्लॉक सदर क्षेत्र के गांव कासिमपुर में गंगा का पानी घुस गया है। गांव जाने वाली पुलिया पूरी तरह से डूब गई है। पानी में घुसकर और नाव का सहारा लेकर ग्रामीण बाहर आ रहे हैं। कुछ ग्रामीण हरदोई की ओर पलायन कर गए हैं। 

जिला मुख्यालय से करीब सात किमी दूर बसे गांव कासिमपुर समेत आसपास के गांव में अब बाढ़ का असर अधिक दिखने लगा है। चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज नरौरा से गंगा में प्रत्येक दिन पानी छोड़े जाने की वजह से जलस्तर खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। नरौरा से सात दिनों में कुल 17.73 लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा जा चुका है। जैसे-जैसे जलस्तर ऊपर जा रहा है, वैसे-वैसे बाढ़ के हालात बढ़ते जा रहे हैं।

अब गंगा हरदोई की ओर बढ़ने लगीं हैं। खाली पड़े खेतों, फसलों, तटवर्ती इलाकों को गंगा अपने आगोश में लेने लगी हैं। कासिमपुर गांव के कुछ परिवार अब हरदोई-कन्नौज किनारे मार्ग किनारे आ गए हैं। राहत शिविर से सूखा राशन व तहरी आदि का वितरण किया जा रहा है। दूसरी ओर गांव के अंदर या बाहर आने के लिए ग्रामीण पानी में घुसते हैं। हालांकि सड़क किनारे नाव के भी इंतजाम हैं। 

डीएम-एसपी ने देखे हालात

बढ़ते गंगा के जलस्तर को लेकर डीएम शुभ्रांत शुक्ल, एसपी अमित कुमार आनंद, एडीएम आशीष सिंह, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, एसडीएम सदर अविनाश गौतम, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश त्यागी व तहसीलदार रामशंकर समेत कई अधिकारी व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का भी जायजा लिया। डीएम ने कासिमपुर की ओर भी जलस्तर देखा। साथ ही राहत के इंतजाम भी परखे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात