Hamirpur Suicide: मजदूर ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव के बाहर लटका मिला शव, परिजनों के उड़ गए होश
हमीरपुर में मजदूर ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
हमीरपुर में मजदूर ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
हमीरपुर, अमृत विचार। राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत मुस्करा खुर्द गांव में 40 वर्षीय एक मजदूर व्यक्ति ने गांव के बाहर खेतों की मेड़ पर लगे नीम के पेड़ पर तौलिया के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक मजदूर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत मुस्करा खुर्द गांव कैनवासी 40 वर्षीय मजदूर कामता प्रसाद पुत्र लक्ष्मण ने मानसिक तनाव के चलते गांव के बाहर खेतों की मेड़ पर लगे नीम के पेड़ में तौलिया के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था जो कि मेहनत मजदूरी कर अपनी गुजर बसर करता था। तथा मृतक के पास आधा बीघा कृषि भूमि भी थी।
अचानक कोई इस घटना पर मृतक के परिवार में को राम बचा हुआ है तथा मृतक की पत्नी माया देवी के अलावा भाई बैजनाथ, भगवानदास व राजेंद्र कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में मझगवां थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज तिवारी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
